अद्धयात्म

15 सितंबर 2017 दिन शुक्रवार का रशिफल

मेष- कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। इससे व्यथित होकर सहकर्मियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। किंतु आप अपने व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। 

वृष- आज दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। 

मिथुन- पिता के आशीर्वाद तथा वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें।

कर्क- आज बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। भगवान के दर्शन करें।

सिंह- आज रुका हुआ कार्य सम्पन्न हो सकता है। प्रयास तेज कर दें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कन्या- आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला- आय के नए स्रोत बनेंगे। वाक्पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। 

वृश्चिक- आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु- आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्च होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें,धन फंस सकता है।

मकर- आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कुंभ- अकस्मात् शारीरिक कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।

मीन- बिजनस में बढ़त से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

 

Related Articles

Back to top button