अद्धयात्मफीचर्ड

19 सितंबर दिन मंगलवार का राशिफल: जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन

  “19 सितंबर दिन मंगलवार आपका मंगलमय हो”

19 सितंबर दिन मंगलवार का राशिफल: जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल 

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। आपके परिजनों का स्वास्थ्य नरम रहेगा। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, लेकिन जीवन-साथी के साथ किसी छोटी-सी बात पर अनबन घर की शान्ति को भंग कर सकती है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अतिआवश्यक है। घरेलू मोर्चे पर मुश्किल का सामना करना पड सकता है। आज वार्तालाप की निपुणता एवं बुद्धिमता से आपके कार्य सफल होंगे।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज बौद्धिक चर्चा और समझौते में सफलता मिलेगी। आज किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान, मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकता है। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते है। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विदेशगमन की संभावना भी है। धन खर्च होगा। यह दिन आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज राजकीय सहयोग से कार्य सिद्धि होगी। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। आज मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। बाहरी लोगों के साथ अच्छे संबंध कायम हो सकते है। अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज मानसिक रूप से आपके मन में हताशा व्याप्त होगी। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। शत्रुओं से टक्कर लेना पड़ेगा। गलतफहमी दुर्घटना से बचते रहें। किसी का भला करने में हानि उठाने का समय आ सकता है। समय निकाल कर थोडा समय अपने परिवार को दे। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज बड़ा लाभ होगा। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में दें। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे- सम्बंधियों की तरफ से भेंट-उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। व्यापारियों को विदेश के साथ के व्यापार में लाभ होगा। भागीदारी लाभदायक साबित होगी। प्रेमीजन प्रणय में सफलता मिलेगी। आज के दिन आप अपनी योग्यता और बुद्धिमता का प्रयोग करेंगे। आज का दिन परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा व्यतीत होगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। प्रवास का आयोजन किए जाने की संभावना है। स्वास्थ्य के सम्बंध में प्रश्न खड़े होंगे। कामकाज के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती हैं। पैसे की लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे, इसका ध्यान रखें। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। नौकरी-धंधे में लाभ होगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या ऑपरेशन न कराएं। आपको किसी भी कार्य में सफलता मिलेगी। आज के दिन परिवार के साथ संबंध अच्छा रहेगा। यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी। आज मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। काम-काज के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यात्राएं होंगी। आज पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं। कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज के दिन लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को आज गति मिलेगी। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। आज आप भावनात्मक तौर पर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। किसी बहस या विवाद में फंसने से बचें। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है। आज छुपी हुई कुछ बातें भी आपके सामने आ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button