दिल्लीराज्य

2 फरवरी से लापता दिल्ली यूनिवर्सिटी की थर्ड ईयर की छात्रा का शव मिला, दोस्त गिरफ्तार

du-student_650x400_51454832606 (1)दस्तक टाइम्स एजेन्सी/नई दिल्ली: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शक्ति नगर इलाके से दिल्ली यूनिवर्सिटी की थर्ड ईयर की स्टूडेंट का शव बरामद हुआ है। लड़की का नाम आरजू सिंह बताया जा रहा है। शव घर के वेंटिलेशन एरिया से बरामद हुआ है। पुलिस ने मृत लड़की के दोस्त नवीन खत्री को अरेस्ट कर लिया है।

परिवार का कहना है कि आरजू सिंह 2 फरवरी को कॉलेज गई थी। इसके बाद से लापता थी। जब वह शाम 4 बजे तक नहीं लौटी तो परिवार ने खोजबीन शुरू की।

नवीन और आरजू शादी करना चाहते थे और उन्होंने अपने परिवारों से यह बात चार महीने पहले कही भी थी। लेकिन दोनों ही परिवारों ने इस पर ऑब्जेक्शन उठाया था।
आरजू की बहन आकांक्षा ने कहा- हमें पता चला था कि नवीन और आरजू नियमित तौर पर मिलते थे जबकि परिवार इस रिश्ते पर सहमति नहीं जता रहा था।

4 फरवरी को नवीन की एक अन्य लड़की से शादी होनी थी। बहन आकांक्षा ने कहा कि यदि उन लोगों को इस बात पर कुछ शक था कि मेरी बहन शादी में अड़चन बन सकती है तो उन्हें हमसे बात करनी चाहिए थी। हम इस मामले को सुलझाते। उन्होंने उसे मार क्यों दिया?

 

Related Articles

Back to top button