BREAKING NEWSState News- राज्यTOP NEWS

झारखंड में लॉकडाउन उल्लंघन पर 2 साल की सजा, मास्क न पहनने पर एक लाख का जुर्माना

रांची : कोरोनावायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। लॉकडाउन के उल्लंघन और मास्क नहीं पहनने पर कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 2 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है। साथ ही यदि किसी को बिना मास्क के पकड़ा जाता है कि एक लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

हालांकि मंत्री ने कहा कि जुर्माना लगाने से पहले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दायर किया जाएगा। साबित होने पर जुर्माना वसूला जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटे में भारत में 45 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले 6000 से ज्यादा मामले हैं, जबकि यहां 64 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें करीब 3000 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। करीब 34 लोगों का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button