अजब-गजबफीचर्डमनोरंजन

बॉलीवूड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की सील होगी सम्पत्ति

मुंबई : पूर्व फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की संपत्ति सील करने का आदेश जारी किया गया है। ममता कुलकर्णी पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग डीलर विक्की गोस्वामी के साथ मिल कर नशीली दवाओं के तस्करी का आरोप है। 2016 में पुलिस ने दो हजार करोड़ के ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था जिसमें ममता कुलकर्णी का नाम भी आया था।
अदालत में केस चलने पर कोर्ट ने ममता कुलकर्णी को कई बार कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया लेकिन वह देश से बाहर रहीं। अब न्यायालय ने ममता कुलकर्णी की प्रॉपर्टी सील करने का आदेश जारी कर दिया। ममता कुलकर्णी की प्रॉपर्टी करीब 20 करोड रुपए के आसपास है। ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं। 90 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन इसके बाद आरोप है कि वह अंडरवर्ल्ड के कनेक्शन में आ गईं और वह गैर कानूनी काम करने लगीं। कोर्ट ने ममता कुलकर्णी को भगोड़ा भी घोषित कर दिया है। ममता कुलकर्णी के कुल 3 फ्लैट थे, जो कि अब सील कर दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button