अद्धयात्मटॉप न्यूज़फीचर्ड

24 अक्टूबर 2017 मंगलवार का राशिफल: आज किस राशि वालो की किस्मत बदलेंगे बजरंगबली

24 अक्टूबर 2017 मंगलवार का राशिफल: आज किस राशि वालो की किस्मत बदलेंगे बजरंगबली मेष (Aries): नए कार्य करने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। गूढ़ विद्या तथा रहस्यमय विषयों को जानने-समझने का आज आप प्रयत्न कीजिएगा। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है। दोपहर के बाद नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलिएगा। सहकर्मियों का साथ आपको मिलेगा। 

वृषभ (Taurus): दिन का प्रारंभ आज मित्रों की भेंट से होगा। अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है परंतु दोपहर के बाद सावधानी बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज अपनी भाषा का दुरुपयोग न हो जाए, इस बात का ध्यान रखिएगा, नहीं तो विवाद होगा। शत्रुओं से सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिक विषयों में गहन रस पड़ेगा।

मिथुन (Gemini): आज का आपका दिन आनंद के साथ बीतेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन होगा। सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिलेगा।

कर्क (Cancer): प्रतिकूलता में भी आप परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे तो आगे बढ़ने के अवसर हैं। आरोग्य में विशेषकर पेट के व्याधि से समस्या होगी। स्वास्थ्य सुधर सकता है। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

सिंह (Leo): आज का दिन ध्यान से चलने का दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मानसिकरूप से तनाव रहेगा। शारीरिकरूप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। संयम बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। धन-कीर्ति की हानि होगी। संतानों के विषय में चिंता रहेगी। बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा, ऐसी सलाह गणेशजी देते हैं। धन संबंधित आयोजन के लिए समय अनुकूल है।

कन्या (Virgo): आपको लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। बंधु-स्वजनों से लाभ होगा। संबंधो में प्रेम और सम्मान की प्रधानता रहेगी परंतु दोपहर के बाद आप चिंतातुर रहेंगे जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जलाशय से संभलकर चलिएगा।

तुला (Libra): शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक झगड़े में वाणी पर संयम रखना होगा। नकारात्मक मानसिकता न अपनाइएगा। आप के मन में ग्लानि की छाया दूर होगी, और आनंद का उजाला छा जाएगा। नए कार्य करने के लिए आप प्रस्तुत होंगे। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। प्रवास का योग है।

वृश्चिक (Scorpio): आज का आपका दिन मध्यम फलदायी होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। सुख और संतोष का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन संपन्न होगा। आज शुभ समाचार मिलेंगे। दोपहर के बाद परिवार में झगड़े हो सकते हैं, इसलिए भ्रांति दूर कीजिएगा। अनावश्यक खर्च पर संयम बरतिएगा।

धनु (Sagittarius): आज के दिन दुर्घटना और शल्यचिकित्सा से संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। संबंधियों के साथ भी अरुचिकर घटनाएं बनेंगी। मित्रों, स्वजनों से उपहार मिलने से दिन आनंददायी रहेगा। परिवार का वातावरण प्रसन्नताभरा रहेगा।

मकर (Capricorn): आज का दिन व्यापार-उद्योग के लिए और व्यावसायिकों के व्यवसाय के लिए लाभदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन भी सुखी रहेगा। बातचीत करते समय भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। आनंद-प्रमोद और मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। फिर भी मान-हानि होने की भी पूरी संभावना है।

कुंभ (Aquarius): आज का दिन लाभकारी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ की प्राप्ति होगी। सम्मानित होंगे। व्यवसाय या व्यापार में पदोन्नति होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मित्रों से भेंट होगी। किसी मनोहर व पर्यटन स्थल पर प्रवास होगा। संतानों की संतोषजनक प्रगति से आपका भी हृदय-मन प्रसन्न रहेगा। सांसारिक जीवन में आनंद रहेगा।

मीन (Pisces): बौद्धिक और उससे संबंधित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा के योग हैं, जिसमें किसी बडे़ प्रतिष्ठान से जुड़ने का मौका मिलेगा। विदेश में स्थित मित्र और स्नेहीजनों से मेल-जोल रहेगा। शरीर में उल्लास और थकान दोनों का अनुभव होगा। बिना किसी विघ्न के आपके कार्य संपन्न होंगे। धन लाभ का योग है। मित्रों से लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

Related Articles

Back to top button