टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यराष्ट्रीयस्वास्थ्य

29 राज्यों में दर्ज किए गए 5 हजार से कम मामले, पॉजिटिविटी रेट 6.62 फीसदी


नई दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में 29 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं जहां प्रतिदिन 5000 से कम मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 28 अप्रैल से 4 मई के बीच देश में 531 ऐसे ज़िले थे जहां प्रतिदिन 100 से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे थे। ऐसे जिले अब 295 रह गए हैं। 3 मई को देश में 17.13 फीसद थे अब वह सिर्फ 6.73 फीसद रह गए हैं। सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज़ की गई है।

आज एक दिन में देश में 1.3 लाख सक्रिय मामलों में कमी दर्ज़ की गई है। 16-22 फरवरी के बीच प्रतिदिन देश में 7.7 लाख टेस्ट प्रतिदिन किए जा रहे थे। अब हम लगभग 20 लाख टेस्ट प्रतिदिन कर रहे हैं। अब तक हम देश में कुल 34.67 करोड़ टेस्ट कर चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देश में पॉजिटिविटी रेट 6.62 फीसदी दर्ज की गई है। देश में 34 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट में लगातार कमी आ रही है।

Related Articles

Back to top button