मनोरंजन

51 साल की उम्र में मिलिंद को मिला प्यार! इंस्टा पर दिखी कम उम्र लड़की की झलक

लगता है सुपरमॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन की जिंदगी में नया प्यार आ गया है। 51 साल के मिलिंद इस लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर खूब फोटोज डाल रहे हैं। 51 साल की उम्र में मिलिंद को मिला प्यार! इंस्टा पर दिखी कम उम्र लड़की की झलक

ये भी पढ़ें: काफी हॉट और बोल्ड रहीं इस एक्ट्रेस की तस्वीर ने उड़ा दिए सबके होश

मिलिंद की नई गर्लफ्रेंड एयरहोस्टेस हैं और उनका नाम अंकिता कुंवर है। इस तस्वीर के साथ मिलिंद ने लिखा, ‘मिस्टर और श्रीमती (Mr & Smt)।’ अब आप ही बताएं इस लाइन का क्या मतलब निकाला जाए। 

मुंबई मिरर के अनुसार मिलिंद की मां को भी ये लड़की पसंद है और उन्होंने इस रिश्ते की मंजूरी भी दे दी है। मिलिंद ने हाल ही में ये तस्वीर डाली है। उन्होंने इसके साथ लिखा, ‘मुझे और कहीं नहीं होना चाहिए।’ 

इस तस्वीर के साथ मिलिंद ने लिखा, ‘हमेशा के लिए।’ सारी कहानी तस्वीरे ही बयां कर रही हैं। 

इस फोटो के साथ तो मिलिंद ने खुलासा कर ही दिया। उन्होंने लिखा, ‘लव दिस पर्सन।’ 

मिलिंद ने इससे पहले फ्रेंच एक्ट्रेस Mylene Jampanoi से साल 2006 में शादी की थी। दोनों महज तीन साल बाद ही अलग हो गए थे। 

मिलिंद आखिरी बार फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में ‘अंबाजी पंत’ के किरदार में नजर आए थे। आज कल वो फिटनेस को लेकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: 21 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे अर्जुन रामपाल और टाइगर श्रॉफ

साल 2015 में उन्होंने ‘आयरन मैन चैलेंज’ लिया था जिसमें 3.8 किलोमीटर तैरना, 180.2 किलोमीटर साइकल चलाना और 42.2 किलोमीटर बिना ब्रेक के दौड़ना पड़ता है। मिलिंद ने ये चैलेंज केवल 15 घंटे में पूरा कर लिया था। 

मिलिंद अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड मधु सप्रे के साथ एक एड शूट के कारण भी सुर्खियों में आए थे। दोनों ने गले में अजगर डाल एड के लिए न्यूड शूट किया था। इसके लिए दोनों पर केस दर्ज हुआ था जो 14 साल तक चला था। 

मिलिंद ने साल 1995 में सिंगर अलीशा चिनाई की म्यूजिक वीडियो ‘मेड इन इंडिया’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। इसके बाद मिलिंद ने टीवी सीरियल ‘कैप्टन व्योम’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने ’16 दिसंबर’, ‘अग्नी वर्षा’, ‘भ्रम’ और ‘भेजा फ्राई’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button