National News - राष्ट्रीयState News- राज्य

रामगढ़ में धूमधाम से मना 551वां प्रकाश पर्व, निकली प्रभात फेरी

रामगढ़ में धूमधाम से मना 551वां प्रकाश पर्व, निकली प्रभात फेरी
रामगढ़ में धूमधाम से मना 551वां प्रकाश पर्व, निकली प्रभात फेरी

रामगढ़: जिले में 551वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को इस मौके पर शहर में प्रभात फेरी भी निकाली गई। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सदस्यों ने बताया कि आज गुरु पर्व पूरी श्रद्धा व उत्साह से मनाया जा रहा है। 22 नवंबर से लगातार प्रभात फेरी निकाली जा रही थी। संगत में लोगों का उत्साह और जोश देखते बन रहा था।

रामगढ़ में सोमवार को प्रकाश पर्व के अंतिम दिन गुरु ग्रंथ साहिब को सुसज्जित गाड़ी पर विराजमान कर रैली निकाली गई। उसके आगे पंच प्यारे उसे स्कोर्ट करते हुए चल रहे थे। रैली में पांच निशान साहिब को समाज के बच्चियां उठाकर चल रही थी।

यह भी पढ़े: इमरान खान आज पहली बार जाएंगे अफगानिस्तान, हो सकती है शांति वार्ता

नौजवानों व स्त्रियां संगत में शामिल थे। पंच प्यारे में कुलवंत सिंह मारवाह, गुरप्रीत सिंह कालरा, अंगद सिंह चंडोक, कुलबीर सिंह छाबड़ा और यश छाबड़ा शामिल थे। गुरुद्वारा साहिब पहुंचने के उपरांत समाज के एक परिवार की ओर से निशान साहिब की सेवा दी गई। संगत मंडली के सौजन्य से सभी लोगों को भोजन भी कराया गया।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button