ज्ञान भंडार

8 नवंबर को है तुलसी पूजन, इन उपायों से करें भगवान विष्णु को खुश…

शुक्रवार 8 नवंबर को तुलसी पूजन किया जाएगा। हिंदू धर्म में तुलसी पूजन का विशेष महत्व होता है। मुख्य रूप से हिन्दू परिवार के घर के आंगन में तुलसी माता का पौधा जरूर लगा होता है। घरों में भगवान की पूजा के अलावा हर दिन तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व होता है। विशेष रूप से कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह का उत्सव मनाया जाता है। 8 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी पूजन के बाद तुलसी विवाह होगा। 4 महीने की निद्रा के बाद भगवान विष्णु कार्तिक माह की एकादशी के दिन जागते हैं, जिसके बाद सभी देवी और देवता खुशी में देव दिवाली मनाते है। इसी दिन भगवान विष्णु की सबसे प्रिय तुलसी माता का विवाह भी भगवान शालीग्राम से होता है। धार्मिक शास्त्रों में इस दिन तुलसी जी का पूजन शुभ माना गया है।

तुलसी पूजन किसे करना चाहिए
जिन व्यक्तियों का वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा हो उन्हें अपने सुखी दांप्तय जीवन के लिए तुलसी विवाह करना चाहिए। जिन युवाओं के विवाह में अड़चन आ रही हो उन युवाओं को भी तुलसी विवाह करवाना चाहिए।

कार्यो को पूरा करने के लिए
अटके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए इस दिन विष्णु भगवन के मंदिर में एक नारियल व बादाम चढ़ाएं। इस उपाय को करने से सभी रुके हुए कार्य बनने लगेंगे और सुख की प्राप्ति होगी।

आर्थिक लाभ के लिए
तुलसी पूजन के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय कुछ पैसे विष्णु भगवान की तस्वीर के पास रखने चाहिए। पूजन करने के बाद यह पैसे अपने पर्स में वापस रख लें।ऐसा करने से आर्थिक लाभ होता है।

सभी इच्छाओं को पूरा करने के लिए
तुलसी पूजन के दिन भगवान विष्णु का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं।

पारिवारिक सुख शांति के लिए
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार तुलसी पूजन के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से पारिवारिक जीवन में सुख की प्राप्ति होती है।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए
तुलसी पूजन के दिन अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुबह स्नान करने के बाद गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button