मनोरंजन
शादी के बारे में क्या सोचती हैं कंगना, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

अभिनेत्री कंगना रनौत को एक से अधिक शादी करने में कोई गुरेज नहीं है। गौरतलब है कि कंगना हाल ही में दिल्ली में चल रहे एक प्रोग्राम दुल्हन के लिबास में नजर आई इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि इस लिबास में कैसा महसूस कर रही हैं और क्या वे एक से अधिक शादियों पर यकीन रखती हैं। 
कंगना ने भी बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि मैं इसमें खुद को बेहद स्पेशल फील कर रही हूं और मैं अपनी पहली शादी के लिए बिल्कुल ऐसे ही तैयार होने वाली हूं।
उन्होंने कहा कि अगर मुझे भविष्य में एक शादी के अलावा दूसरी भी करनी पड़ी तो इसमें बुरा क्या है। गौरतलब है कि कंगना जल्द ही हंसल मेहता की फिल्म ‘सिमरन’ में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।



