सलमान ने अपनी बहन के पति आयुष शर्मा की क्लास लगाई

मुंबई। बॉलीवुड में ऐसे बहुत से एक्टर और ऐक्ट्रेस जिन्होंने सुल्तान के साथ पंगा लिया है और उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। लेकिन सुल्तान ने कईयों का करियर भी सवांरा है। ये बात सभी जानते हैं। बॉलीवुड के सुल्तान ने कई हस्तियों की क्लास लगाई है। इस बार सलमान ने अपनी बहन के पति आयुष शर्मा की क्लास लगाई है। सलमान ने आयुष की क्लास किसी पंगे को लेकर नही बल्कि आयुष के लिए सलमान ने खुद क्लास रखी थी।

दंबग खान मुंबई के एक थियटेर में स्पेशली आयुष को कुछ सिखाने के लिए पहुंचे। सलमान फिल्म ट्यूबलाइट के लद्दाख शेड्यूल को रैपअप करके हाल ही में मुंबई लौटे है। सलमान ने मुंबई के एक थियेटर में तेलगू फिल्म Pelli Choopulu का ट्रायल रखा, हाल ही में ये ख़बर आई थी कि इसी फिल्म के हिन्दी रिमेक से सलमान अपने ब्रदर इन लॉ आयुष शर्मा को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च कर रहे हैं। इस फिल्म में कोई कमी न रहे इसीलिए इस फिल्म से जुड़ी एक-एक चीज़ को सलमान पर्सनली देख रहे है।



