उत्तर प्रदेशमनोरंजन

अवार्ड लेने के बाद पिछले दरवाजे से चुपचाप चली गईं कटरीना कैफ..

img_20160920045912

नई दिल्ली। मुंबई में आयोजित एक समारोह में अभिनेत्री कैटरीना कैफ को स्मिता पाटिल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। लेकिन इस अवॉर्ड को लेने के बाद उन्होंने जो किया उसे जानकर वाकई उनके फैंस निराश होंगे…

 आपको बता दे कि जब कैटरीना कैफ ये अवॉर्ड ले रही थीं तो उस वक्त मीडिया बाहर उनका रिएक्शन लेने का इंतजार कर रही थी। लेकिन कैटरीना कैफ मीडिया से बचना चाहती थीं और उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे जानकर हर कोई निराश हैं। अवॉर्ड मिलने के तुरंत बाद कैटरीना कैफ उस समारोह स्थल के किचन में गईं और पिछले दरवाजे से चुपचाप वहां से निकल गईं।
ये सब जानते हैं कि इस तरह के अवॉर्ड मिलने के बाद एक्टर्स काफी खुश होते हैं और सामने आकर फैंस और मीडिया से अपनी खुशी के पल को साझा करते हैं वहीं कैटरीना ने इस पर कोई प्रतिक्रिया भी नहीं दी। आपको बता दें कि इस समारोह से पहले ऐसी कोई खबर नहीं थी कि कैटरीना कैफ मीडिया से बातचीत करेंगी। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि कटरीना अवॉर्ड लेने के बाद मीडिया वालों से बात करेंगी और अपने आलोचकों को करारा जवाब देंगी।
लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अवॉर्ड लेने के बाद समारोह में कैटरीना ने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि कला में सबसे महत्वपूर्ण चीज कोई है तो वह सच्चाई है और मैं वादा कर सकती हूं कि इस कला के प्रति मेरा प्रयास ईमानदारी भरा है जिसने मुझे मेरे जीवन में उद्देश्य दिया है।’इसी के साथ आपको बता दे कि इस समारोह में अभिनेत्री जूही चावला और पूनम ढिल्लो को भी सम्मानित किया। अवॉर्ड लेने के बाद ये दोनों अभिनेत्रियां मीडिया से रूबरू हुईं। इसी के साथ जूही चावला ने कैटरीना को अवॉर्ड देने का समर्थन किया।
आपको बता दे कि कैटरीना ने ऐसा इसलिए भी किया क्योंकि काफी दिनों से लोग उनका इस अवार्ड को लेकर खूब मजाक उड़ाया था। लोगों ने कैटरीना को शुभकामनाएं नहीं दी बल्कि उनका मजाक उड़ाया। लोगों का कहना था कि कैटरीना कैफ को ये अवॉर्ड देना स्मिता पाटिल जैसी अभिनेत्री का अपमान है।
आपको बता दे कि इससे पहले ये अवॉर्ड तन्वी आजमी, श्रीदेवी, मनीषा कोइराला, उर्मिला मातोंडकर, तब्बू, विद्या बालन, ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को मिल चुका है।
 

– See more at: http://liveindia.live/postdetail/index/id/97135/katrina-kaif-move-out-slowly-after-getting-award/#sthash.y370lNGh.dpuf

Related Articles

Back to top button