अजब-गजबमनोरंजन

MTV Roadies फेम रणविजय बनने वाले हैं पापा कहा- ‘आज पूरा हुआ हूं’..

img_20160922045915नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्‍टर रणविजय सिंह के घर खुशखबरी आने वाली है। जी हां, रणविजय जल्‍द ही पापा बनने वाले हैं। दो साल पहले रणविजय की शादी प्रियंका वोहरा से हुई थी।

एम टीवी रोडिस फेम रणविजय आजकल डेटिंग रिएल्टी शो में सनी लियोन के साथ कंटेस्टेंट को प्यार के सबक सिखाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रणविजय एमटीवी के फेमस स्टंट शो रोडीज के जज और होस्ट भी रह चुके हैं।
आपको बता दे कि रणविजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्‍नी के लिए कुछ लिखा। उन्होंने लिखा है, ‘मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं… और तुमसे भी…’ अब खुद ही अंदाजा लगा लीजिए कि उन्होंने ऐसा क्यों लिखा होगा। आपको बता दे कि उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि वो बहुत जल्द पापा बनने वाले हैं। 

Related Articles

Back to top button