यूरोप म्यूजिक अवार्ड्स में पहुंची दीपिका, ड्रेस को लेकर बना मजाक

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड में छाने के बाद अब दीपिका पादुकोण भी दुनियाभर में अपना जलवा बिखेर रही हैं। फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: रिर्टन ऑफ जैन्डर केज’ से हॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी दीपिका ‘एमटीवी यूरोप 2016 म्यूजिक अवॉर्ड’ को प्रेजेंट करती नजर आईं। इस अवार्ड समारोह में शिरकत करने वाली दीपिका पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।
इंटरनेशनल लेवल पर एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवार्ड्स (ईएमए) समारोह दीपिका के फिल्मी करियर का ऐतिहासिक दिन बना। इसी समारोह के दौरान पहनी गई उनकी ड्रेस के लिए आलोचना भी हो रही है। दीपिका ने इस समारोह में हरे रंग की पोशाक पहनी हुई थी। एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर में कहा गया है, ‘दीपिका अवार्ड समारोह में रेड कार्पेट पर जो पोशाक पहनकर आईं, वह किसी विशाल परदे के जोड़े जैसा लग रहा था’
दूसरी वेबसाइट ने दीपिका के लुक पर लिखा, ‘इंडियन एक्ट्रेस इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, लेकिन उनकी गहरे झील सी हरी ब्रालेट और स्कर्ट का तालमेल उनके फिगर पर जंच नहीं रहा है और उनकी खूबसूरती को निखारने में बिल्कुल सफल नहीं रहा’
दीपिका 6 नवंबर को एमटीवी के अवॉर्ड शो एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवॉर्ड्स को प्रेजेन्ट करती नजर आईं। ‘एमटीवी यूरोप 2016 म्यूजिक अवॉर्ड’ को होस्ट करने की जानकारी दीपिका ने इंस्टाग्राम के जरिए दी थी।



