अपराधउत्तराखंड

स्‍कूल से घर पहुंची बेटी ने देखा, मां लटक रही थी खूंटे से

08_11_2016-08suicideस्‍कूल से घर पहुंचकर बेटी ने दरवाजा खोला तो देखा मां का शरीर खूंटे से लटक रहा था। उसका रो-रोकर बुरा हाल है।

नैनीताल, [जेएनएन]: नैनीताल में एक महिला ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना की पहली जानकारी बेटी को हुई, जब वह स्कूल से घर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, मार्शल कॉटेज निवासी शोभा आर्या (39 वर्ष) पत्नी रमेश राम की बेटी दीक्षा दोपहर को स्कूल से घर पहुंची। तो देखा की मां खूंटी में चुनरी से लटकी थी। उसने शोर मचाया तो पडोसी आ गए।

तत्काल शोभा को गंभीर हालत में बीडी पांडेय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पति का कई साल पहले निधन हो चुका है। उसके तीन बेटियां व एक बेटा है। मां के आत्मघाती कदम से बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

 

Related Articles

Back to top button