जानिए: कैसा होगा आज का दिन आज का राशिफल

मेष: आज गहन चिंतनशक्ति हर विषय में आपको सहायता करेगी। गूढ़ एवं रहस्यमय विद्या के प्रति आज आपको अधिक आकर्षण रहेगा। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त होने का भी योग है। फिर भी वाणी पर संयम बरतना होगा, तभी अनर्थकारी विपत्तियों से दूर रह पाएंगे। हितशत्रुओं से संभलकर चलने की गणेशजी की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
वृषभ: परिवारजनों के साथ सामाजिक कार्यो में या किसी पर्यटन-स्थल पर प्रवास का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। व्यापारीगण को व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार की वृद्धि के संबंध में बातचीत आज हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आकस्मिक धनलाभ की भी आज संभावना अधिक है।
मिथुन: कार्य-सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होने के लिए आज का दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवारजनों के साथ आप आनंद-उल्लासपूर्ण वातावरण में सुखपूर्वक समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ की भी आज संभावना अधिक है। फिर भी वाणी और क्रोध पर संयम रखना आवश्यक है, नहीं तो मन को चोट पहुंच सकती है। कार्यालय में सहकर्मचारियों का सहकार प्राप्त होगा। साथ-साथ मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।
कर्क: शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता में आज का दिन बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मित्रों और संतानों के विषय में चिंता बनी रहेगी। आकस्मिक धनखर्च का योग है। विवादजनक प्रसंगों को आज टाल दें। संभव हो तो प्रवास भी न करें। अजीर्ण, अरुचि जैसे रोग कष्ट देंगे। आज बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।
सिंह: आज सावधानी रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी और वर्तन पर संयम बरतने से वाद-विवाद से संभल सकेंगे। माता के साथ विवाद होने की संभावना है। वैचारिक रूप से नकारात्मकता आपके मन पर छा सकती है। स्थायी संपत्ति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर सावधानीपूर्वक करें। जल से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति आज विशेष ध्यान रखें।
कन्या: आज शारीरिक प्रफुल्लितता और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होने से मन शांत रहेगा। कार्य में भी सफलता प्राप्त होगी। परिवारजनों और स्नेहीजनों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। उनका सहकार भी आपको प्राप्त होगा। गूढ़ और आध्यात्मिक विषय की बातों में सिद्धि प्राप्त होगी।
तुला: मन का आज द्विधा में रहने के कारण किसी निर्णय पर आना संभव न हो पाएगा। आज आवश्यक कार्य के प्रारंभ के लिए भी दिन उचित नहीं है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवहार में आपकी जड़ता के कारण आपको ही दुख होने की संभावना अधिक है। व्यवहार में हठीलेपन को छोड़ने से परिणाम सकारात्मक आएगा। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद टालें। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। आर्थिक रूप से लाभ होगा।
वृश्चिक: आज शारीरिक और मानसिक रूप से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से आनंद होगा। किसी रमणीयस्थल पर प्रवास या पर्यटन की संभावना अधिक है।
धनु: आपकी वाणी और वर्तन पर आज संयम न रखने पर मुसीबत खड़ी होने की संभावना अधिक है। क्रोध पर भी संयम बरतें नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता सताएगी। अकस्मात से संभलें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। परिवारजनों के साथ मनमुटाव रहेगा। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। शांति के लिए ईश्वर की आराधना और आध्यात्मिकता से सहायता मिलेगी।
मकर: आज का दिन लाभदायी है। आप किसी भी परिस्थिति में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। आपकी राशि मकर होगी, इसका मूलांक 6 होगा। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। अन्य राशियों का फल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
कुंभ: आज आपकी शारीरिक और मानसिक स्थति अच्छी रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। जो कि आपके लिए आनंददायी रहेगी। कार्यालय में सहकर्मचारी भी आपको सहयोग देंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास कर सकेंगे। आज दिनभर के कार्य संपन्न होने में सरलता का अनुभव होगा और उन कार्यो से लाभ भी होगा।
मीन: आज उच्च अधिकारी के साथ सम्बंधों में दरार न पडे़ इसका ध्यान रखने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद को संभवतः टालें। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता को दूर कर दीजिएगा तथा मानसिक रूप से स्वस्थ होने का प्रयास कीजिएगा। यह प्रवास सफल भी होगा। व्यापारीवर्ग को व्यापार में अवरोध आने की संभावना है।



