अद्धयात्म

आज का राशिफल 21 फरवरी 2017 दिन मंगलवार

||आज का राशिफल||

आज का दिन मंगल मय हो

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- जबरदस्त ऊर्जा व उत्साह से भरेंगे। कार्य में नया दृष्टिकोण रहेगा। संपर्कों के जरिए व्यवसायिक संभावनाओं की तलाश। आपका व्यवहार प्रशंसा के काबिल है। सहकर्मियों से अपनापन।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:-कॅरियर में आगे बढ़ेंगे। सीनियर्स आपकी ऊर्जा से अभिभूत हो जाएंगे। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। पुराने लोगों के साथ वक्त गुजारेंगे। व्यापार विस्तार की योजना है।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- समझदारी इसी में है कि जो कार्य कर सकते हैं वही हाथ में लें। अनावश्यक बहस से बचें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अपने आपको अकेला महसूस कर सकते हैं। 

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:- कार्यों में वृद्धि एवं आय में सुधार होगा। कार्य स्थल पर सम्मान बढ़ेगा। पीछे छूते कार्यों में गति आएगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में उत्साह बना रहेगा।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:-बेकार के कार्यों में शक्ति ह्रॉस होगा। परिवार से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नए कार्यों के प्रति उदासीनता रहेगी। अज्ञात भय बना रहेगा। परिवार का पूर्ण सहयोग।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:-समय अनुकूल होने से प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रवास पर जाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है। धन के लाभ के साथ कार्य अधिकता।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:-बड़े कार्य की ओर अग्रसर होंगे। वरिष्ठजनों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विचारों में सकारात्मकता रहेगी। कुछ नए रिश्ते बन सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।
(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- परेशानियों का अंत होगा। आय में सुधार एवं अटके कार्यों में तेजी के आसार। भविष्य के प्रति आशाएं बंधेंगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलना शुरू होगा। 

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:-आय की स्थितियों में सुधार होगा। अज्ञात भय दूर होगा। तनाव दूर होने से कार्यों में गति आएगी। राज की बातें जीवनसाथी से साझा करेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। 

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। राजनीतिकों को पद लाभ मिल सकता है। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। सामाजिक स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। 

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:-कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। ऋण संबंधी समस्याओं का निपटारा होगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। किसी प्रकार का बड़ा लाभ मिल सकता है। धार्मिक प्रवास संभव।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:-कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मनोकामनापूर्ण होगी। व्यापारिक निर्णय लेने में आसानी रहेगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। पढ़ाई में समकक्षों से आगे रहेंगे।

Related Articles

Back to top button