मनोरंजन

नच बलिए-8’ को होस्ट करेंगे करण सिंह ग्रोवर

अभिनेता करण सिंह ग्रोवर एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। सीरियल ‘दिल मिल गए’ और ‘कबूल है’ जैसे सीरियल में भूमिका निभा चुके करण ने पिछले साल बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ शादी के बंधन में बंधन में बंधे। ऐसी खबरें है कि करन सिंह ग्रोवर स्टार प्लस के मशहूर रियलिटी शो ‘नच बलिए-8’ को होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं।

करन के साथ इस शो में उनका साथ देने के लिए किसी और का नहीं बल्कि कपिल शर्मा की ‘बुआ’ यानि उपासना सिंह का नाम आ रहा है। मशहूर डांसिंग रियलिटी शो ‘नच बलिए-8’ अप्रैल के महीने में आने वाला है। खबर है कि अब तक मिहिका वर्मा-आनंद, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया और मोनालिसा-विक्रांत सिंह राजपूत का नाम ‘नच बलिए-8’ में जोड़ियों के तौर पर नाम तय हो चुका है।

Related Articles

Back to top button