मनोरंजन

ब्‍वॉयफ्रेंड संदीप के साथ कोर्ट में हुआ कुछ ऐसा, सदमे में आ गई करिश्मा कपूर

हाल ही में करिश्मा कपूर के एक्स हसबेंड संजय कपूर ने अपनी तीसरी शादी का ग्रांड रिसेप्‍शन दिया। रिसेप्‍शन की तस्वीरें भी सामने आई थीं। संजय कपूर और प्रिया सचदेवा काफी खुश नजर आ रहे थे। वहीं करिश्मा कपूर के लिए एक बुरी खबर है। 
 

कुछ दिन पहले कयास लगाए जा रहे थे कि करिश्मा के घर प भी जल्द शहनाई बज सकती है। क्योंकि करिश्मा के ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल को उनकी पत्नी आश्रिता से तलाक लेने के लिए कोर्ट ने मंजूरी दे दी थी। लेकिन अब सब गड़बड़ हो गया है।
 

दरअसल, गुरुवार को संदीप और उनकी पत्नी डॉ आश्रिता कोर्ट में अलिमनी पर मंजूरी देने के लिए पहुंची थीं। बता दें कि तलाक के बाद संदीप आश्रिता को 2 करोड़ और दोनों बच्चों को 6-6 करोड़ रुपए अलिमनी के रूप में देंगे।  
 

स्पॉटब्वॉय पर छपी खबर के अनुसार, आश्रिता ने इस एलिमनी पर मंजूरी दे दी। इसके अलावा उन्होंने कोई डिमांड भी नहीं की। सब कुछ ठीक चल रहा था। तलाक के पेपर पर दोनों साइन करने ही वाले थे कि दोनों के वकील आपस में भिड़ गए।
 

दोनों वकीलों को चीखता-‌चिल्लाता देख कोर्ट ने अगली तारीख दे दी। एक बार फिर संदीप और आश्रिता का तलाक नहीं हो पाया। कयास लगाए जा रहे हैं ये मामला लंबा खिंचेगा। इसके चलते अभी करिश्मा और संदीप की शादी का रास्ता साफ नहीं हुआ है। दोनों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। 
 

Related Articles

Back to top button