मनोरंजन

प्रियंका बनी नंबर 1 हॉलीवुड स्टार ‘ड्वेन जॉनसन’ को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकार प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड मेंं तो छायी ही हुई है बल्कि अब वह हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेर चुकी हैं। द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार की रैंकिंग के शुरू होने के बाद नयी सूची में प्रिंयका ने स्टार जॉनसन को पीछे छोड़ते हुए अपनी पहचान नंबर 1पर बना ली है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते प्रियंका नंबर दो पर थी। सोशल मीडिया पर ये आंकडे इन हस्तियों के ट्विटर ,फेसबुक,इंस्टाग्राम ,यूटयूब और गूगल प्लस पर फॉलोअर्र्स को देखते हुए लिए हैं। MVpindex के द्वारा सोशल मीडिया ने इस एनालिटिक्स कंपनी से मुहैया करवाया है। इस सूची के अनुसार विन डीजेल नंबर 5 पर होते हुए बेवॉच स्टार जैक एफरॉन नंबर 9पर हैं। इस सूची को तब तैयार किया गया है जब इस सोशल मंचो पर प्रत्येक हफ्ते फोलोअर्स और सब्सक्राइबर्स के जुड़ाने पर आधरित है। 6जून को ट्रेकिंग वीक खत्म हुआ है। इन दिनों प्रियंका थोडा रिलेक्स के मूड में है प्रियंका प्राग में अपनी छुट्टिïयां मना रही हैं और अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं अब प्रियंका अपनी हॉलीवुड सीरीज क्वांटिको के सीजन 3 में बहुत जल्द नजर आएंगी। साथ ही वो हॉलीवुड फिल्म ‘ए किड लाइक जेक’ और ‘इज नॉट इट रोमांटिक’ में भी काम करने को तैयार हैं। जबकि अभी कोई इस फिल्म के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button