सुनील ग्रोवर को चुभ गई कपिल शर्मा के साथी की यह बात, हो गए किकू शारदा से नाराज!

नाराजगी की वजह किकू का सुनील और कपिल की तुलना करना बताया जा रहा है.हाल ही में किकू शारदा ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया, जिससे सुनील ग्रोवर नाराज हो गए हैं. दरअसल, एक फैन ने किकू शारदा के हालिया पोस्ट पर कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ और सुनील ग्रोवर के प्रमोशनल एपिसोड (सुपरनाइट विद ट्यूबलाइट) की टीआरपी साझा की. फैन ने लिखा, “25वें हफ्ते में द कपिल शर्मा शो की टीआरपी 2.0 और सुपरनाइट विद ट्यूबलाइट की टीआरपी 1.7 रही.” इस ट्वीट के जवाब में किकू ने लिखा, ‘भगवान दयालु है…’ बेशक किकू के इस ट्वीट को पढ़ सुनील ग्रोवर को धक्का लगा होगा, उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि किकू ऐसा कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, न सिर्फ सुनील ग्रोवर बल्कि अली असगर और सुगंधा मिश्रा भी किकू से नाराज हैं!देखें, किकू शारदा का ट्वीट…

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों शो की तुलना करना ठीक नहीं है. सुनील ग्रोवर के शो ‘सुपरनाइट विद ट्यूबलाइट’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ के प्रचार की रणनीतियों में भी काफी अंतर था. सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ को प्रमोट करने के लिए ‘सुपरनाइट विद ट्यूबलाइट’ को प्रसारित किया गया था. 18 जून को प्रसारित हुए इस एपिसोड को अंतिम क्षण में तय वक्त से एक घंटे पहले दिखाया गया था. इंडिया-पाक चैंपियंस ट्रॉफी के फिनाले की वजह से शो को ऐन मौके पर प्रीपोन किया गया था.
गौरलतब है कि, सुनील ग्रोवर और बाकी टीम मेंबर्स के शो में वापस न आने की वजह से ‘द कपिल शर्मा शो’ की टीआरपी बेहद कम हो गई थी. खबरें तो ऐसी भी आ रही थी कि इस शो को बंद कर दिया जाएगा. हालांकि, धीरे धीरे कपिल के शो ने रफ्तार पकड़ी और अपने अतरंगी अंदाज के चलते कपिल शर्मा ने दोबारा दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया.



