राज्यराष्ट्रीय

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार की मौत, बीस घायल

accident_1लखनऊ। सिद्धार्थनगर के बांसी में कल रात दुर्गा प्रतिमा के विर्सजन के बाद लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। ट्राली के नीचे दबने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल भी हो गए हैं। कल देर रात दुर्गा माता की प्रतिमा के विसर्जन के बाद लोग नदी के किनारे बंधे पर बनी सड़क से लौट रहे थे। लोगों ने बताया की चालक ट्रैक्टर को काफी तेज चला रहा था। बांसी कोतवाली के वागहवा कोमर गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब बीस फिट नीचे गड्ढ़े में पलट गया। जिसकी ट्राली के नीचे दबने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई हैं। इस दुर्घटना के कारण बीस लोग घायल भी हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बनी है। घायल व मृतक बांसी कोतवाली के ग्राम मथुरापुर के निवासी हैं। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों का इलाज सिद्धार्थनगर के जिला अस्पताल में चल रहा है , जबकि समान्य रुप से घायल 15 लोगों को बांसी के पीएससी में रखा गया है ।

Related Articles

Back to top button