मनोरंजन
रितिक और करण ने बताया की आत्महत्या रोकने के लिए चलाया था कैंपेन

बॉलिवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक करण जौहर और अभिनेता रितिक रोशन, विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (10 सितंबर) के मौके पर देश में आत्महत्या रोकने के समर्थन में उतरे। रितिक ने शनिवार को एक विडियो लिंक शेयर किया, जिसमें दिखाया गया था कि एक व्यक्ति की जान बचाने के लिए हमें उसे सुनना चाहिए।
रितिक ने विडियो को शीर्षक देते हुए लिखा, ‘विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के मौके पर, सुनने का एक वादा करते हैं, और जीवन बचाते हैं।’ करण ने भी इसी विडियो लिंक को शेयर किया। उन्होंने आदित्य बिड़ला विश्व अकादमी और आदित्य बिड़ला इंटीग्रेटेड स्कूल, एम पावर की संस्थापक और अध्यक्ष नीरजा बिड़ला को भी टैग किया।
#EarForYou Movement - Pledge to LISTEN



