मनोरंजन

B’day Spl: रीना रॉय से था अफेयर, और बिना बताए पूनम से कर ली थी शादी

बॉलीवुड के ‘बिहारी बाबू’ शत्रुघ्न सिन्हा का आज जन्मदिन है। शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘मेरे अपने‘, ‘कालीचरण‘, ‘विश्वनाथ‘, ‘दोस्ताना‘, ‘शान‘, ‘नसीब‘, ‘काला पत्थर‘ जैसी एक से बढ़कर एक फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग करके लोगों का दिल जीता है। भारतीय सिनेमा को ‘खामोश’ जैसा फेमस डायलॉग देने वाले शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा आज 72 साल के हो गए हैं। उनका जन्म पटना में हुआ था जिस वजह से वो बिहारी बाबू के नाम से भी मशहूर हैं।B'day Spl: रीना रॉय से था अफेयर, और बिना बताए पूनम से कर ली थी शादी

शत्रुघ्न सिन्हा के नाम के पीछे ‘रामायण‘ का बड़ा योगदान है। वो अपने चार भाई राम, लक्ष्मण, भरत में सबसे छोटे हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद शत्रुघन मुंबई आए और उन्हें पहला ब्रेक देवानंद ने दिया। शत्रु ने देवानंद की फिल्म ‘प्रेम पुजारी‘ में एक पाकिस्तानी मिलिट्री अफसर का किरदार निभाकर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 1969 में मोहन सहगल की फिल्म ‘साजन‘ में एक पुलिस इंस्पेक्टर का छोटा सा रोल किया था।
 

फिल्म ‘मेरे अपने‘ में श्‍ात्रुघ्न सिन्हा ‘छेनू‘ का किरदार निभाकर काफी फेमस हो गए थे। उसके बाद ‘कालीचरण‘ फिल्म में काम करके शत्रु बॉलीवुड में लाइमलाइट में आए। ‘कालीचरण‘ रिलीज होने के बाद 24 घंटे में शत्रुघ्न ने यूनिट मेंबर्स को अपनी एक महीने की सैलरी को बोनस के रूप में देने का ऐलान कर दिया था।
 

बॉलीवुड में शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का अफेयर लंबे समय तक रहा। रीना और शत्रुघ्न की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती थी। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। इसी बीच दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। एक बार रीना किसी काम के सिलसिले में लंदन गई हुई थीं। तभी शत्रुघ्न ने पूनम से शादी कर ली। ये खबर सुनकर रीना चौंक गई थीं और तुरंत लंदन से वापस आ गईं। इसके बाद वो सीधा शत्रुघ्न के घर पहुंची और उनसे जवाब मांगा।
 

एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने ये बात मानी थी कि शादी के बाद भी उनके रीना के साथ संबंध थे। वहीं पूनम ने भी कहा था कि वो अपने पति और रीना के अफेयर के बारे में सब कुछ जानती थी। इसके चलते दोनों में टकराव भी हुआ। लेकिन आखिरकार सब ठीक ही हो गया। शादी के बाद शत्रुघ्न के दो बेटे लव, कुश और एक बेटी सोनाक्षी हुई। 70 के दशक में अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न के बीच प्रतियोगिता का दौर था। दोनों के बीच टकराव की खबरें आईं लेकिन अब दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। 
 

Related Articles

Back to top button