स्पोर्ट्स

स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया को 97 रन की बढ़त दिलाई

smith-australiaब्रिस्बेन। स्टीवन स्मिथ के लगातार दूसरे शतक और निचले क्रम के बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट में भारत पर पहली पारी में 97 रन की बढ़त बना ली। स्मिथ बतौर कप्तान पहले ही टेस्ट में शतक जमाने वाले नौवें ऑस्ट्रेलियाई बन गए। मेजबान टीम ने छह विकेट 247 रन पर गंवाने के बाद पहली पारी में 505 रन बनाये। स्मिथ ने 133 रन बनाये जबकि जॉनसन ने 93 गेंद में 88 रन और मिशेल स्टार्क ने 52 रन का योगदान दिया। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत 26 रन से पीछे था। शिखर धवन 26 और चेतेश्वर पुजारा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने एक विकेट पर 71 रन बना लिये थे। भारत के लिये तीसरा दिन निराशाजनक रहा जब ऑस्ट्रेलिया के आखिरी चार बल्लेबाजों ने 258 रन जोड़े। अपने कल के स्कोर चार विकेट पर 221 रन से आगे खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 11 रन जोड़कर मिशेल मार्श का विकेट गंवा दिया। इशांत शर्मा ने मिशेल मार्श (11) को बोल्ड किया जबकि दूसरा छोर स्मिथ ने संभाल रखा था। ब्रेड हेडिन (6) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। एरॉन ने उन्हें शॉर्ट लेग पर चेतेश्वर पुजारा के हाथों लपकवाया। इसके बाद स्मिथ और जॉनसन ने मोर्चा संभाला। जॉनसन ने इशांत और एरॉन को 19 गेंद में 37 रन जड़ डाले। इसके अलावा यादव की भी 18 गेंदों पर 18 रन बनाये। एजेंसी

Related Articles

Back to top button