अजब-गजबफीचर्डमनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा फिर नई ड्रेस में मचाया धमाल

नई दिल्ली : देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही अपने फैशन की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा जब उतरीं तो वहां मौजूद लोग उनके लुक को देखते ही रह गए। प्रियंका चोपड़ा का कैथोलिक अवतार में दिखीं। पिछले साल इसी इवेंट में जब प्रियंका चोपड़ा ट्रेंच कोट पहनकर पहुंचीं तो हर तरफ इसकी चर्चा हुई। इस बार फिर प्रियंका के इस लुक की चर्चा हो रही हैं।
गौरतलब है की हर साल इस इवेंट का अलग-अलग थीम होता है। इस साल इसका थीम ‘हैवनली बॉडीज : फैशन और कैथलिक कल्पना’ है। इसमें हॉलीवुड के बड़े सेलिब्रिटीज अलग-अलग कैथोलिक अंदाज में पहुंचे, सभी सितारे अपने लुक की वजह से आज सुर्खियों में हैं।प्रियंका की ड्रेस में जो गोल्डेन हुड लगा हुआ है वो बहुत ही यूनिक है और इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला है। इसके ऊपर जो जरियां दिखाई दे रही हैं उन्हें स्वारोवस्की क्रिस्टल्स और गोल्ड के मोतियों से बनाया गया है। इंटरनेशनल मीडिया में प्रियंका के इस लुक को काफी सराहना मिल रही है।

Related Articles

Back to top button