दिल्लीराज्य

बड़ा पर्दाफाश: दिल्ली से बरामद हुई 16 नेपाली लड़कियां, कुवैत और इराक भेजने की थी तैयारी

दिल्ली महिला आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने मुनिरका इलाके से 16 लड़कियों को बचाया है। ये लड़कियां नेपाल से तस्करी कर लाई गईं थीं। फिलहाल जांच की जा रही है। बड़ा पर्दाफाश : दिल्ली से बरामद हुई 16 नेपाली लड़कियां, कुवैत और इराक भेजने की थी तैयारी

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मंगलवार देर रात मुनिरका में छापा मारा। यहां से मालीवाल और उनकी टीम ने 16 लड़कियों को बरामद किया है। 

बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम रात 1:30 बजे का है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जिन लड़कियों का रेस्क्यू कराया। वह नेपाल की रहने वाली हैं। इन्हें बहला-फुसलाकर नेपाल से भारत लाया गया था। 

जांच में सामने आया है कि इन लड़कियों को यहां से कुवैत और इराक भेजने की तैयारी थी। उनके पासपोर्ट दलालों ने छीन लिए थे। छोटे से कमरे में ये सभी 16 लड़कियां बंद थीं। 8 महीने से यह खेल चल रहा था। आपको बता दें कि 7 लड़कियां कुवैत और इराक 15 दिन पहले भेजी गई थीं। 

जहां से लड़कियां बचाई, वो जगह थाने से 500 मीटर दूरी पर थीं।  दिल्ली महिला आयोग के इस ऑपरेशन के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक केंद्र और एलजी पर एक तंज भरा ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, अब बीजेपी, एलजी, गृहमंत्री और प्रधानमंत्री कहां हैं? दिल्ली पुलिस उनके अधीन है। वो क्या कर रहे हैं? यह उनकी जिम्मेदारी थी कि ये सब रोकें।

स्वाति मालिवाल ने एक वीडियो रीट्वीट कर इस घटना को साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कई और ट्वीट भी कल रात को किए हैं।

Related Articles

Back to top button