![विजय दिवस पर सीएम योगी ने हर नगर निगम में शहीद पार्क बनाने का किया ऐलान](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/07/cm-yogi-2.png)
उत्तर प्रदेशफीचर्डराज्य
विजय दिवस पर सीएम योगी ने हर नगर निगम में शहीद पार्क बनाने का किया ऐलान
कारगिल विजय दिवस के मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में जवानों को श्रद्घांजलि दी और देश के लिए जवानों के योगदार को याद किया। योगी ने कहा कि कारगिल का युद्घ हमारे देश पर थोपा गया था। जिसमें अदम्य साहस व शौर्य का प्रदर्शन करते हुए हमारे जवानों ने विजय हासिल की। आज का दिन शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान का दिन है।![विजय दिवस पर सीएम योगी ने हर नगर निगम में शहीद पार्क बनाने का किया ऐलान](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/07/cm-yogi-2.png)
![विजय दिवस पर सीएम योगी ने हर नगर निगम में शहीद पार्क बनाने का किया ऐलान](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/07/cm-yogi-2.png)
योगी ने ऐलान किया कि प्रदेश के हर नगर निगम में शहीद पार्क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के लिए सेना का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। युद्घ में वीरता दिखाने वाले जवानों को पदक दिये जाते हैं लेकिन शांतिकाल में भी हमारे जवान आतंकी घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी वीरता और शौर्य का प्रदर्शन करते हैं।
कारगिल स्मृति वाटिका में विजय दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।