जीवनशैली
नीदरलैंड में हाईटेक चोरी, देखकर हैरान रह जाएंगे आप


ऐम्स्टर्डैम : डच पुलिस ने एक ऐसे ही गैंग का खुलासा किया है, जिसकी हाईटेक चोरी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोमानिया के 5 चोरों के एक गैंग ने फिल्मी स्टाइल में एक चलती हुई वैन से लगभग 6 मिलियन डॉलर की आईफोन चुरा लिया। इस गैंग ने अपनी हाईटेक कार की मदद से वैन में सेंधमारी कर दी। वीडियो में आप देखेंगे की लगभग 100 किलोमीटर/घंटे की स्पीड से चल रहे वैन के पीछे चोर अपनी कार लेकर जाते हैं, इसके बाद हाईटेक कार से एक चोर बाहर निकालता है और वैन में एक छेद कर आईफोन चुराने के बाद वापस अपनी गाड़ी में लौट जाता है। चोर की इस तकनीक को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।



