दिल्लीराष्ट्रीय

धोखाधड़ी मामले में आप एमएलए मनोज कुमार फंसे

maनई दिल्ली. दिल्ली की कोंडली सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के एमएलए मनोज कुमार क कड़कड़डूमा कोर्ट ने दो दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। मनोज पर धोखाधड़ी (धारा 420) का आरोप है। इससे पहले पुलिस ने ईस्ट दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में मनोज को बुलाकर पूछताछ की और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने बताया कि उनके खिलाफ जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी का पुराना मामला दर्ज है। वहीं, पार्टी की एक और विधायक मुश्किल में फंस सकती हैं। दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर और ‘आप’ की विधायक वंदना कुमारी के पति पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक स्कूल की प्रिंसिपल को एडमिशन के लिए धमकी दी। प्रिंसिपल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस बारे में शिकायत की है। विनोद कुमार नाम के एक शख्स ने पिछले महीने ईस्ट दिल्ली के अशोक नगर थाने में दर्ज अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि राजनीति में आने से पहले मनोज प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। विनोद ने दावा किया वह मनोज के कारोबारी साझेदार थे और नवंबर, 2012 में उन्होंने एक प्लॉट खरीदने के लिए उन्हें छह लाख रुपए दिए थे, लेकिन उन्होंने यह रकम वापस नहीं की। मनोज के खिलाफ फर्जीवाड़े, सिक्योरिटी फोर्स को भड़काने और महिला के साथ गलत तरीके से पेश आने के आरोप पहले से ही हैं। इन आरोपों के मद्देनजर मनोज पर चार एफआईआर दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button