अद्धयात्म

आंखें खोल देंगी सारे राज, जाने अपनी राशि के अनुसार क्या कहती है आपकी आँखे…

जैसा की आप सभी जानते ही होगें कि हमारे जीवन में शास्‍त्रों का बहुत बड़ा महत्‍व माना गया है, जिसके अनुसार हमारे जीवन में घटित होने वाली सभी घटनाओं के संकेतों के संबंध में सविस्‍तार बताया गया है, बस हम लोग जल्‍द उसे समझ नही पाते है, जानकारी के लिये बता दें कि शास्‍त्रों में यह भी बताया गया है कि राशि के अनुसार आपकी आंखे क्‍या कहती है आज हम इसी संबंध में कुछ खास जानकारी देने वाले है।
आपकी आंखें खोल देंगी सारे राज, जाने राशि के अनुसार क्या कहती है आपकी आँखे…
आपकी जानकारी के लिये बता दे कि ज्‍योतिष के अनुसार कई ऐसी महत्‍वपूर्ण जानकारी हम लोगों की मिल जाती है, जिनसे शायद ही हम लोग अवगत होते होगें। इसी क्रम में ज्‍योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति के बारे में जानने के लिए आप उनकी आंखों में झांक सकते हैं, व्यक्तियों की आंखें उनके बारे में बहुत कुछ बयां कर देती हैं। हम सभी को पता है कि राशि के अनुसार सभी व्यक्तियों का अलग अलग व्यवहार होता है। तो आइए देखे राशि के अनुसार क्‍या कहती है आपकी आंखें।

मेष राशि : इस राशि के लोगों की आंखे तेज बड़ी और गहरी होती हैं, मेष का स्वामी मंगल है,यह लोग सीधा सामने वाले की आंखों में आंखें डालकर बात करते हैं, यह बहुत एकाग्र होते हैं और इनकी आंखों का आकार बादाम की तरह होता है।
वृष राशि : इस राशि के लोगों की आंखों का रंग गहरा होता है, इनकी आंखें शांत और भावपूर्ण होती हैं, इस राशि का स्वामी शुक्र है, इनकी आंखों को अगर आप गौर से देखेंगे, तो यहां आपको बहुत ही ज्यादा मासूम दिखेंगे, इनकी आंखों का आकार मृग की आंखों की तरह होता है।
मिथुन राशि : इस राशि वाले लोगों की आंखों में शरारत की चमक होती है, यह हमेशा बहुत ही ज्यादा सतर्क रहते हैं और आप इन्हें हमेशा इधर-उधर देखते हुए आंखों से पहचान सकते हैं,इनकी आंखें हमेशा अपने आसपास की चीजों के बारे में जानने को उत्सुक रहती हैं।
कर्क राशि : इस राशि वाले लोगों की आंखें चांद की तरह गोल और बड़ी होती हैं, इनकी आंखों का आकार बादाम जैसा भी हो सकता है,इनकी आंखों को देखकर आपको यह महसूस होगा कि इनकी आंखें आपसे वाकई में कुछ कहना चाहती हैं, इनकी आंखें बहुत मासूम प्यारी और थोड़ी-थोड़ी थकी हुई होती हैं।

सिंह राशि : इस राशि के लोगों की आंखें चंचल और कामुक होती हैं, गुस्सा आने पर इनकी आंखें गहरी, प्रचंड एवं निडर हो जाती हैं, जिससे आप इनके गुस्से की गहराई को भांप सकते हैं, इनकी आईलिड थोड़ी मोटी होती है, जोकि शेर की तरह लगती हैं, यह अपनी आंखें भी धीरे से झपकते हैं।
कन्या राशि : इस राशि के लोग बहुत ही ज्यादा चंचल होते हैं और इनकी आंखों में एक अलग सी चमक होती है,जो दूसरों को इनकी ओर आकर्षित करती हैं, इनकी नजर गंभीर और आंखें केंद्रित होती हैं,इनकी आंखें बड़ी और गोल होती हैं,इनकी आंखों में बहुत ज्यादा गहराई होती है।
तुला राशि : इनकी आंखें किसी को भी सम्मोहित कर सकती हैं, इनकी आंखों को देख कर आपको इनके फ्लर्टी होने का पता चल जाएगा,यह दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करना जानते हैं,इन्हें आईने में खुद को निहारना बेहद पसंद होता है. इनकी आंखें खुश और शांत होती हैं,इनकी आंखों में रोमांस की चमक होती है, यह खूबसूरत और धोखेबाज हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि : इस राशि वालों की आंखें तीखे नैन नक्श लिए होते हैं, इनकी आंखें चुंबक की तरह आपको अपनी ओर खींच सकती हैं,ये अपनी आंखों से ही किसी को हिप्नोटाइज कर सकते हैं, लेजर की तरह ही ये अपनी आंखों से बहुत कुछ स्कैन कर लेते हैं, इसके अलावा यह अपनी आंखों से बात करना भी जानते हैं, साथ ही साथ इनकी आंखों में आपको कई सारे रहस्य भी नजर आएंगे।

धनु राशि : इस राशि के जातकों के आंखों में आपको एक ईमानदारी और चमक साफ दिखाई पड़ जाएगी,इनकी आंखें बच्चों की तरह मासूम होती हैं, अपने इन सब खूबियों के कारण यह भीड़ में अलग से भी पहचाने जा सकते हैं, इनके दिमाग में हर समय एडवेंचर चलता रहता है,यह बहुत जल्दी-जल्दी अपनी आंखों को झपकाते हैं।
मकर राशि : इस राशि के लोगों की आंखें गहरी घुमावदार होती हैं,इन्हें देखकर आपको ऐसा प्रतीत होगा जैसे कि यह आप पर कोई जादू कर रहे हो,जिसके कारण आप इन राशि के लोगों को भीड़ में अलग से भी पहचान लेंगे,इनकी आंखें शांत और गंभीर नजर आएंगी,वहीं दूसरी ओर इनकी गहरी आंखों के नीचे झुर्रियां भी आपको नजर आ जाएंगी।
कुंभ राशि : इनकी आंखों को देख कर आपको ऐसा लगेगा जैसे कि यह आपके साथ हैं लेकिन इनका दिमाग कहीं और है,यह दिखने में सुंदर और रिश्तो में थोड़ा स्पेस पसंद करते हैं,यह हर किसी को प्रभावित करने का गुण रखते हैं।
मीन राशि : इस राशि के लोगों की आंखें बेहद खूबसूरत होती हैं, इस राशि के लोगों की नजर दूर तक देखने में सक्षम होती हैं,इनकी आंखें सपने बहुत देखती हैं और यह शीशे की तरह साफ भी होती हैं।

Related Articles

Back to top button