राष्ट्रीय

कश्मीर में बादल फटने से 2 की मौत, कर्इ अन्य घायल

kasश्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में कल मध्यरात्रि के बाद बादल फटने से 2 लोगों की मौत हो गर्इ और 10 अन्य घायल हो गए।  आधिकारिक सूत्रों ने मीडिया को बताया कि रात साढेे 12 बजे बालताल आधार शिविर के पास बादल फटने से बड़ी संख्या में टेंट बह गये जिनमें कुछ मजदूर सो रहे थे। घटना के बाद विक्रम (12)और पूजा (13) नामक 2 किशोरों के शव बरामद किए गये। सूत्रों ने बताया कि अब तक पता नहीं चल सका है कि मृतक अमरनाथ यात्री थे अथवा मजदूर। तीर्थ यात्रियों की मदद के लिए राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से बड़ी संख्या में मजदूर भी यहां आए हुए हैं।   सभी घायलों का इलाज चल रहा है और गंभीर रूप से जख्मी लोगों को एस.के. इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भेजा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए व्यापक खोज अभियान छेड़ा गया है। आसपास के शिविरों से वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस और सैन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।  

 

Related Articles

Back to top button