राष्ट्रीय
आप विधायक अल्का पर हमला करने वाला गिरफ्तार,एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली: दिल्ली के कश्मीरी गेट के मशहूर हुनमान मंदिर के बाहर आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक अल्का लांबा पर पत्थरों से हमला करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उस पर एफआईआर दर्ज कर ली है। सुबह नशाखोरों ने पत्थरों से हमला करके लांबा का सिर फोड़ दिया था। अल्का आज सुबह पांच बजे हनुमान मंदिर के बाहर नशाखोर लोगों से मिलने गई थीं और इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी थी। खुद पर हुए हमले की जानकारी भी अल्का लांबा ने ट्वीट करके दी थी। आपको बता दें कि पिछले महीने दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में अल्का लांबा पर एन.एस.यू.आई. कार्यकर्त्ताओं ने पत्थर और अंडे फेंके थे।



