अपराध
दफनाने पहुंचे तो जिंदा हो गया बच्चा और फिर…

दस्तक टाइम्स /एजेंसी
लखनऊ: अलीगंज में अजीबोगरीब मामला देखने को मिला जहां दफनाने से पहले बच्चा जिंदा हो गया। जानकारी मुताबिक आठ साल का बालक तौफीक को बुखार हुआ। घरवाले इलाज के लिए उसे प्राइवेट क्लीनिक पर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोपहर 12 बजे बच्चे को दफनाने ले जा रहे थे, तभी बच्चे के शरीर के हाथ पैर हिलने लगे। बच्चे के शरीर में हरकत होती देख हर कोई हैरान रह गया और इसे चमत्कार मानकर खुशियां मनाने लगा। बच्चे में जीवन के लक्षण देख परिजन उसे लेकर दोबारा अस्पताल पहुंचे और उसे भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। तौफीक का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि कई बार व्यक्ति के मरने के बाद शरीर हरकत करता है। इसके बाद तौफीक को दफना दिया गया। यह अद्भुत घटना जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।



