अपराध

मेट्रो स्टेशन पर लड़की कूदी ट्रेन के आगे ,हुआ दर्दनाक हादसा

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
2015_9image_18_17_163483977metro1-llफरीदाबाद  : बाटा चौक मेट्रो स्टेशन पर एक लड़की मेट्रो ट्रेन के आगे कूद गई। इस घटना से लोगों में सनसनी फ़ैल गई। हादसा तब हुआ जब इस स्टेशन से मेट्रो मंडी हाउस के लिए जा रही थी। लड़की के कूदने की घटना के बाद मेट्रो को रोक दिया गया। मेट्रो के नीचे फंसी लड़की को सीआईएसएफ के जवानों ने निकाला और उसके बाद मेट्रो सेवा शुरू की गई। लड़की की पहचान नहीं हो सकी। घायल हालत में उसे एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
फरीदाबाद में मेट्रो की सेवा को शुरू हुए 16 दिन पुरे नहीं हुए कि आज एक लड़की बाटा मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूद गई। ड़ससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दरअसल, फरीदाबाद और दिल्ली के बीच मेट्रो की सेवा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 सितम्बर को शुरुआत की थी। आज बाटा मेट्रो स्टेशन पर लोग दिल्ली जाने इंतजार में खड़े हुए थे। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची,तभी एक लड़की चलती मेट्रो के सामने कूद गई। ड़ससे यात्रियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में मेट्रो को रोक गया और सी आई एस एफ के जवान उसे बचाने की काेशिश में जुट गए। लहूलुहान हालत में लड़की मेट्रो के नीचे निकाला और इलाज के लिए यहाँ के निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button