अपराध

भाजपा नेता ने काम दिलाने के नाम पर चलती ट्रेन में किया दुराचार

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
rape_1442969561जबलपुर. इंदौर-बिलासपुर से जबलपुर आ रही रायसेन की एक 32 वर्षीय महिला से भेड़ाघाट के पास दुराचार किया गया। महिला से दुराचार करने वाला भाजपा नेता बताया जा रहा है, जो महिला को काम दिलाने का झांसा देकर होशंगाबाद से जबलपुर लेकर आया था। दैहिक शोषण करने के बाद आरोपी और उसका एक साथी महिला को धमकाते हुए फरार हो गए। दुराचार की शिकायत कर महिला ने एसपी कार्यालय पहुचंकर एसपी डॉ. आशीष को घटना से अवगत कराया और एसपी के निर्देश पर महिला थाने में जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी जीआरपी को भेजी जा रही है। महिला के साथ चलती ट्रेन में या ट्रेन से उतरने के बाद दुराचार किया गया है, इसकी जांच की जा रही है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में एसपी के पास पहुंची महिला ने बताया कि वह रायसेन की रहने वाली है। उसके पति को देहांत हो चुका है। पिछले दिनों उसकी मुलाकात होशंगाबाद में एक दुकान संचालित करने वाले अमृत बिंदु डहेरिया से हुई थी। उक्त व्यक्ति होशंगाबाद में बाबई नगर परिषद का पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता है। उसने महिला को झांसा दिया कि वह उसे अच्छी नौकरी दिलवा देगा। उसके झांसे में आकर महिला उसके साथ रविवार की रात इंदौर-बिलासपुर ट्रेन से जबलपुर आई थी।भारत में हर दिन होते हैं 100 से अधिक रेप, सबसे अधिक मध्य प्रदेश मेंमासूम से किया रेप का प्रयास तो महिला भिड़ी आरोपी से, गांववालों ने की पिटाईबच्ची से रेप की कोशिश करने वाले को 5 जूते की सजा, दबाव में झुक गया पितामहिला ने बताया कि यहां लाकर उसके साथ दुराचार करने के बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। महिला कीआपबीती सुनकर एसपी ने तत्काल उसे महिला थाने भिजवाया, जहां पर दुराचार का मामला दर्ज किया गया है।रायसेन की महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति उसे ट्रेन से लेकर जबलपुर आ रहा था। भेड़ाघाट के पास उस व्यक्ति ने महिला से दुराचार किया, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। लक्ष्मी यादव, टीआई, महिला थाना

Related Articles

Back to top button