दिल्ली

घर में घुसकर महिला की हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
2015_10image_15_43_5621466791-llमेरठः मेरठ थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की सुभाषपुरी कॉलोनी में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां सरेअाम महिला की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, जब महिला की हत्या हुई, उसका बेटा और बहू घर के ऊपर वाले कमरे में थे। उन्हे भी इस हत्या का पता नही चला। घटना की सूचना मिलने पर थाना कंकरखोड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटना के बारे में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।बताया जा रहा है कि मृत महिला का नाम त्रिलोक कौर था। वह बिजली विभाग में स्टेनो के पद से रिटायर्ड थीं। उसका बेटा हरदीप अपनी पत्नी के साथ मकान के ऊपरी हिस्से में रहता है। जिस मोहल्ले में महिला की हत्या हुई, वहां के लोगों ने बताया कि सुबह 7 बजे तक त्रिलोक कौर जिंदा थी। उसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। करीब साढ़े 8 बजे जब त्रिलोक कौरके घर दूधवाला आयातो उसने आवाज लगाई, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। तब वह मकान के अंदर गया, जहां कमरे में त्रिलोक कौर का शव पड़ा था और कमरे का सामान बिखरा हुआ था। महिला के शरीर पर चाकू के निशान थे। इसके अलावा पुलिस को देखने से ऐसा लग रहा था कि त्रिलोक कौर का गला दबाने की भी कोशिश की गई थी। मृतका त्रिलोक कौर के बेटे हरदीप ने घर में लूट की आशंका जताई है। उसने बताया कि अलमारी में रखे कुछ जेवर गायब हैं। अलमारी खुली पड़ी थी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी सिटी का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button