राजनीति

बिहार विधानसभा चुनाव में थम गया दूसरे दौर का प्रचार

 

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
evm_650x425_101415020214बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 16 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम 5 बजे थम गया। दूसरे चरण में छह जिलों की 32 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में शुक्रवार को कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद और गया जिले के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। दूसरे चरण में अधिकांश सीटें नक्सल प्रभावित हैं. इस चरण में जिन छह जिलों के 32 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है, उनमें 23 विधानसभा क्षेत्रों को नक्सल प्रभावित घोषित किया गया है। सामान्य विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कर सकेंगे , जबकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान का समय अपराह्न् तीन बजे तक और कुछ क्षेत्रों में शाम चार बजे तक तय किया गया है.दूसरे चरण में 85 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 12 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच पांच चरणों में मतदान होना है. प्रथम चरण में 49 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान हो चुका है।. मतगणना आठ नवंबर को होगी।

Related Articles

Back to top button