स्पोर्ट्स

उत्पीड़न केस: गिरफ्तार हो सकते हैं क्रिकेटर अमित मिश्रा

amit-mishra-s_650_102115050556दस्तक टाइम्स/एजेंसी- नई दिल्ली:  फिल्म प्रोड्यूसर वंदना जैन के उत्पीड़न केस में बेंगलुरु पुलिस भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा को नोटिस जारी करने जा रही है. यदि उन्होंने सात दिनों के अंदर प्रतिक्रिया नहीं दी, तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. वह दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ खेल रही भारतीय टीम का हिस्सा हैं.

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पूछताछ के लिए अमित मिश्रा को नोटिस भेजा जा रहा है. यदि उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो मजबूरन उनके खिलाफ वारंट जारी करना पड़ेगा. इस केस के बारे में पुलिस ने BCCI को भी सूचित कर दिया है.

वंदना के मुताबिक, वह अमित मिश्रा को तीन साल से जानती हैं. वह जब भी बेंगलुरु आते हैं उनसे जरूर मिलते हैं. दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच होने वाले मैच के लिए वह बेंगलुरु में थे. उनसे मिलने के लिए वंदना उनके होटल गईं, लेकिन उन्होंने उनके साथ बुरा बर्ताव किया.

आरोप है कि अमित ने वंदना का यौन उत्पीड़न किया. उनके साथ मारपीट की. होटल के सीसीटीवी में पूरी घटना कैद है. यह घटना 25 सितंबर की है. इस मामले में 27 सितंबर को वंदना जैन की तरफ से अमित मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.

fir-new_102115061051

Related Articles

Back to top button