अद्धयात्म

इन शुभ योगों में करें दीपावली की खरीदारी, घर आएगी लक्ष्मी

lakshmi-558bd1ce92a24_lदस्तक टाइम्स/एजेंसी: इस वर्ष दीपावली से पहले और बाद में आ रहे विशेष पर्वों पर खरीदारी के भी शुभ संयोग बन रहे हैं। एेसे में बाजार में खरीदारी बढ़ेगी और खरीदारों के साथ-साथ व्यापारियों की दीपावली भी काफी अच्छी मनेगी। धनतेरस से छह दिन पूर्व पुष्य नक्षत्र होने के कारण इस दिन भी बाजारों में खरीदारी का जोर रहेगा। ग्राहकों के इंतजार और स्वागत में बाजार अभी से सजने लगे हैं।

ज्योतिषी डॉ. शशिप्रकाश शर्मा के अनुसार ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र को खरीदारी के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। इस योग में नवीन कार्य का शुभारंभ, सोना, चांदी, इलेक्ट्रानिक सामान, वाहन, वस्त्र, भूमि आदि की खरीद शुभ व चिरस्थाई रहती है। तीन दिवसीय दीपावली पर्व के साथ-साथ इससे पूर्व और बाद में आ रहे कई पर्वों पर खरीद शुभफलदायी रहेगी।

 

किस पर्व पर क्या खरीदना श्रेष्ठ रहेगाः शरद पूर्णिमा- 26 अक्टूबर,  खरीदारी के लिए मध्यम है। इस दिन वाहन और सोने-चांदी की खरीद की जा सकती है। करवा चौथ- 30 अक्टूबर, सिंह का गुरु होने से सोने-चांदी की खरीदारी श्रेष्ठ। धान्य भी खरीदना शुभ रहेगा।

पुष्य नक्षत्र- 3 नवम्बर, गुरु-चंद्रमा के द्वितीय-द्वादश होने से सोने-चांदी, इलेक्ट्रानिक्स, वाहन, वस्त्र आदि खरीदना श्रेष्ठ। धनतेरस- 9 नवम्बर, कन्या का चंद्रमा जवाहरात, वाहन, वस्त्र की खरीद के लिए सर्वश्रेष्ठ समय रहेगा। छोटी दीपावली- 10 नवम्बर, तुला का चंद्रमा और सूर्य-चंद्र की युति होने से सोना खरीदना शुभ। वाहन खरीद सकते हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button