स्पोर्ट्स

सगाई कर मुंबई पहुंचे युवी, भांगड़ा कर किया खुशी का इज़हार

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
yuvraj sagaiनई दिल्ली: टीम इंडिया के क्रिकेटर युवराज सिंह भी बहुत जल्द बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है। बताया जा रहा है कि दोनों इंडोनेशिया के बाली में सगाई कर ली है। सगाई के बाद दोनों एक साथ भारत वापस लौट आए है। युवराज सिंह काफी खुश है जैसे ही वह एयरपोर्ट पहुंचे वह खुशी से मीडियाकर्मियों के सामने भांगड़ा करने लगे।इसके बाद वे हेजल के साथ कार में बैठकर चले गए। युवराज की सगाई के फैसले से चाहे लाखों लड़कियों का दिल टूटा होगा लेकिन उनके माता पिता काफी खुश है। युवराज की मां शबनम और पिता योगराज ने इनके सगाई की पुष्टि की है और उनके पिता का मानना है कि हेजल, युवराज के लिए बहुत ही लकी है और उन्होंने कहा कि टीम इंडिया में जल्द ही युवराज की वापसी होगी और मां शबनम का कहना है कि हेजल बहुत ही अच्छे स्वभाव वाली लड़की है।
बता दें कि युवराज ने बुधवार की रात बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल से सगाई की है औ दोनों की सगाई की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है। बताया जा रहा है कि सगाई इंडोनेशिया के बाली में हुई है। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button