उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

टोक्यो ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को दस लाख रुपये देगी योगी सरकार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 10 खिलाड़ियों की सराहना की, जो शूटर सौरभ चौधरी सहित आगामी #TokyoOlympics में भाग लेंगे। सरकार एकल और टीम स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये प्रदान करेगी। मालूम हो कि जापान के टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए समूचे देश सहित उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी जोरों से तैयारियां कर रहे हैं। तैयारी कर रहे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। यूपी सरकार ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये देगी।

 

Related Articles

Back to top button