जीवनशैलीस्वास्थ्य

अगर आप भी हैं शाकाहारी तो हो जायें सावधान, वेज नहीं नॉनवेज हैं ये रोज इस्तेमाल होने वाली चीजें

अगर आप भी खुद को प्योर वेजिटेरियन मानते हैं शायद आपका यह मानना गलत हो सकता है। क्योंकि आपके डेली रूटीन में इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजे ऐसी भी हैं जिन्हें आप वेजिटेरियन मान कर अपने खाने में इस्तेमाल करते हैं वे चीजें दरअसल जानवरों के चर्बी या फिर हड्डी आदि से बनी होती हैं। आज भी कुछ लोग नॉनवेज चीजों को वेज समझने की भूल करते हैं। यही वजह है कि दुनिया की सिर्फ 10 प्रतिशत आबादी ही प्योर वेजिटेरियरन है।

आईये जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें आप वेज समझने की भूल करते हैं-

व्हाइट शुगर-

अक्सर लोगों को आपने चाय या कॉफी में व्हाइट शुगर का इस्तेमाल करते देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं व्हाइट शुगर में नेचुरल कार्बन का इस्तेमाल होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नेचुरल कार्बन बोन चार होता है, जो जानवरों की हड्डियों से बनाया जाता है।

जैम-

अक्सर लोग सुबह के वक्त ब्रेड-जैम खाना पसंद करते हैं। फ्रूट जैम के नाम से बाहर बिकने वाला हर जैम प्योर वेजिटेरियन नहीं है। दरअसल जैम को बनाने में पशुओं के शरीर में मौजूद जिलेटिन का प्रयोग भी किया जाता है।

बियर या वाइन-

बियर और वाइन पीने वालों को आपने कई बार ये कहते सुना होगा कि ये सिर्फ फलों से बनती है। ऐसे दावों पर आंख बंद करके विश्वास करने वाले जान लें कि शराब को साफ करने के लिए जिस इजिनग्लास का इस्तेमाल होता है वो फिश ब्लेडर से बनता है।

तेल-

भारतीय व्यंजनों में तेल का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है। अगर आप प्योर वेजिटेरियन हैं तो जान लें कि कहीं उसमें ओमेगा 3 फैट एसिड तो नहीं है। शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए कुछ तेलों में मछली से निकलने वाला ओमेगा 3 मिलाया जाता है।

Related Articles

Back to top button