जीवनशैलीस्वास्थ्य

खाने के साथ ये कॉम्बिनेशन आपको कर सकता है बीमार

अच्छी सेहत सिर्फ अच्छी डाइट से ही नहीं बल्कि उसे सही ढंग से खाने पर भी निर्भर करता है। अगर आप बेवक्त कुछ भी चीजें खा लेते हैं तो भी आपकी सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर किन चीचों को एक साथ नहीं खाना चाहिए-

खाने के बाद चाय-

कई लोगों को खाने के बाद तुरंत चाय पीने की आदत होती है। लोगों को अक्सर कहते सुना होगा कि इससे पाचन क्रिया सही रहती है। जबकि खाने के तुरंत बाद चाय नहीं पीनी चाहिए इससे आपका हाजमा खराब हो सकता है।

दूध के साथ मछली-

क्या आप जानते हैं मछली के साथ कभी दूध नहीं पीना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ या थोड़ी देर बाद मछली खाने से आप कई प्रकार के त्वचा रोगों का शिकार हो सकते हैं। मछली के साथ न सिर्फ दूध बल्कि डेयरी प्रोडक्ट्स का भी परहेज करना चाहिए। दही की तासीर ठंडी होती है और मछली की गर्म। दोनों को साथ खाने से आपको पेट संबंधी समस्या हो सकती है और स्किन एलर्जी भी हो सकती है।

खाने के तुरंत बाद पानी-

खाना खाते समय या खाने के तुरंत बाद पानी कभी नहीं पीना चाहिए। अगर आवश्यक हो तो गुनगुना पानी पी लें। खाने के बाद तुरंत पानी पीने से पेट में गया खाना सही से नहीं पचता है।

Related Articles

Back to top button