जीवनशैलीस्वास्थ्य

बीमारियों से रहना है दूर तो जानें हैंड वॉश का सही तरीका

बचपन से ही हमे स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतें जैसे- खाने से पहले हाथ धोना, सुबह उठते ही ब्रश करना या नाखून छोटे रखना जैसी तमाम चीजें सिखाई जाती हैं। इसके बावजूद हर साल हाथों की गंदगी से फैलने वाली बीमारियों के कारण कई लोग बीमार पड़ते हैं। आइए जानते हैं आखिर हाथ धोने का सही तरीका-

हाथ धोने के लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें तो बेहतर होगा। साथ ही आपके पास साबुन या सेनिटाइजर जैसे लिक्विड की व्यवस्था होनी चाहिए। हाथ धोते वक्त करीब 20 सेकेंड तक उन्हें अच्छे से मलें। हाथ धोने के बाद उन्हें तौलिए या ड्रायर से साफ करना न भूलें।

हाथ धोने का सही तरीका-
1- हाथ धोते वक्त हथेलियों को आपस में रगड़ें
2- दोनों हाथों की उंगलियों को जोड़कर मलें
3- अंगूठों को अच्छे से हल्के-हल्के रगड़ना न भूलें
4- हाथ के पिछले हिस्से पर भी साबुन लगाएं
5- हाथों को कलाई तक धोएं
6- हाथ धोने के बाद उन्हें किसी साफ कपड़े या तौलिए से पोछें

कब-कब धोना जरूरी-
1- खाना पकाने या खाने से पहले हाथ धोने जरूरी हैं
2- शौच के बाद हाथ अच्छे से धोना न भूलें
3- मुंह पर हाथ रखकर खांसने या छींकने के बाद हमेशा हाथ धोएं
4- विभिन्न प्रकार के केमिकल को हाथ लगाने के बाद हैंड वॉश करें
5- टॉयलट जाने के बाद हमेशा हाथ धोएं
6- शारीरिक संबंध बनाने के बाद हाथों को अच्छे से वॉश करें
7- पालतू जानवरों को हाथ लगाने के बाद हाथ धोएं

Related Articles

Back to top button