दिल्ली

नई आबकारी नीति पर भाजपा का जनमत संग्रह आज

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ शुक्रवार को भाजपा जनमत संग्रह करेगी। प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल और प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल ने गुरुवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि जनमत संग्रह को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड के चार स्थानों पर शराब नीति के विरोध में जनमत पत्रक वितरण कर लोगों की राय ली जाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में 1120 स्थानों पर लगभग 10 लाख से अधिक लोगों की राय ली जाएगी।

Related Articles

Back to top button