मध्य प्रदेश

आज प्रदेश का बजट वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा करेंगे पेश

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र शुरू हो चुका है। आज 9 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए मध्य प्रदेश सरकार का बजट (MP Budget 2022) पेश करेंगे। बजट पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं। उम्मीद की जा रही है शिवराज सरकार (Shivraj Government) आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के साथ साथ किसानों पर भी फोकस कर सकती है। उधर सरकार के मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा (Om Prakash Saklecha) ने कहा है कि ये बजट सशक्त, दूरदर्शी और मजबूत बजट होगा।

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू हो चुका है। विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 पेश किया। जिसमें बताया गया कि विकास के प्रमुख क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी, ग्रामीण अधो-संरचना, उद्योग में निरंतर प्रगति हो रही है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आज 9 मार्च बुधवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए मध्य प्रदेश सरकार का बजट पेश करेंगे। लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि बजट कैसा होगा। इस बीच शिवराज सरकार के एमएसएमई (MSME) मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा ने बजट को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि ये बजट सशक्त, मजबूत और दूरदर्शी होगा। यह बजट निश्चित रूप से मध्यप्रदेश की तरक्की में सहायक होगा। इस बजट से एमपी के हर वर्ग की जरूरत पूरी होगी।

उन्होंने कहा है कि ये बजट रोजगारोन्मुखी होगा, जनता को महंगाई से राहत दिलाने वाला होगा। इस बजट में उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। नई इकाइयां लगेंगी रोजगार बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button