जीवनशैलीस्वास्थ्य

Health Tips: सूरजमुखी के बीज के ये फायेदे जानकर आप भी हो जाएंगे बेहद हैरान

मुंबई- आजकल मौसम के बदलाव के कारण बहुत सी बीमारियां फैल रही है। ऐसे में सूरजमुखी के बीज खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। इनके बीजों में काफी सारा विटामिन ई तथा अन्य खनिज पदार्थ होते हैं।

जो हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं और इसलिए इन्हें किसी न किसी रूप में आहार में शामिल करना जरूरी है। तो चलिए जानते है सूरजमुखी के बीज से होने वाले फायदे।

क्या आप जानते है सूरजमुखी के बीज किसी भी मुख्य व्यंजन जैसे, चिकन करी, मिक्स वेजिटेबल आदि में डाले जा सकते हैं या फिर इन्हें सलाद, पास्ता में स्वाद बढ़ाने और पौष्टिकता बढ़ाने के लिए ऊपर से डाल कर खाया सकता है। बता दे की फैटी एसिड, मिनरल्स और पोषक तत्व पाने के लिए आप इसे सूखे नारियल चटनी के पाउडर को कुरकुरा बनाने के लिए भी मिला सकती है।

आप चाहे तो सूरजमुखी के बीजों को आप चिवड़ा में डाल सकती हैं, जो नाश्ते के लिए मसालेदार स्वादिष्ट और सेहतमंद विकल्प होता है। ये बीज चिवड़े का स्वाद बढाने के साथ-साथ स्वास्थ्यपरक आहार भी बनाते हैं।

भुने हुए या नमकीन सूरजमुखी के बीज एक स्वास्थ्यपरक स्नैक माने जाते हैं। पौष्टिकता बढ़ाने के लिए आप इन्हें नाश्ते के लिए बने भोजन में शामिल कर सकती हैं।

Related Articles

Back to top button