अद्धयात्म

जानिए बच्चों के प्यारे सांता क्लाॅज की ये रोचक बातें

santa-145068035425 दिसम्बर को क्रिसमस डे मनाया जाएगा। बच्चों को इस दिन सबसे ज्यादा इंतजार सांता क्लॉज का रहता है, जो उनके लिए उपहार लाता है। जानिए सांता क्लॉज से जुड़ी कुछ रोचक बातें- 
 
– क्रिस क्रिंगल, फादर क्रिसमस और संत निकोलस के नाम से पहचाने जाने वाले सांता का जिक्र कई पौराणिक कथाओं में है।
 
– आधुनिक युग के सांता का अस्तित्व 1930 में आया। हैडन संडब्लूम नामक कलाकार शीतल पेय के विज्ञापन में सांता के रूप में 35 वर्षों तक दिखाई दिए।
 
– मध्ययुग में संत निकोलस का जन्मदिन 6 दिसम्बर को मनाया जाता था। 
 
– क्रिसमस पर आतिशबाजी 19वीं सदी के अन्त में टोम स्मिथ द्वारा शुरू की गई थी। साथ ही वर्ष 1844 में पहला क्रिसमस कार्ड बनाया गया था।
 
– बच्चों द्वारा सांता क्लॉज को पत्र लिखने की परंपरा भी काफी पुरानी है। दुनिया की कई पोस्टल सर्विसेज इस तरह के पत्रों को एक स्थान पर रखती हैं। बाद में डाककर्मी या स्वयंसेवक खुद उन पत्रों का जवाब देते हैं। 
 
– वर्ष 2007 में कनाडा पोस्ट ने सांता को लिखे गए पत्रों का जवाब 26 भाषाओं में दिया था।

Related Articles

Back to top button